अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र और 193 देशों का आभार जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं योग की परंपरा को शुरु करने वाले उन महापुरुषों को नमन करता हूं। योग से शांति और सदभावना के नए युग का आरंभ हो रहा है। मोदी ने राजपथ पर हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राजपथ भी येाग पथ बन सकता है।उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ अंग मर्दन नहीं है, ऐसा होता तो सर्कस में काम करने वाला हर व्यक्ति योगी होता।इससे पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को बधाई दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।