विश्वप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पर बम हमले की साजिश शनिवार को पुलिस ने नाकाम कर दी. जांच एजेसियों ने विस्फोटक को कब्जे में ले लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को उल्फा उग्रवादी दीपक राभा को गिरफ्तार किया था. पुलिस की दीपक से पूछताछ के बाद हमले की साजिश के बारे में खुलासा हो सका. दीपक पुलिस को उस जगह पर ले गई, जहां बम प्लांट किए गए थे. जिसके बाद ही साजिश को नाकाम किया जा सका. पुलिस दीपक से कई और जगहों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने कहा कि हम ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि उग्रवादियों की कहीं और हमले की साजिश तो नहीं है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।