‘आतंकवादी करें योग’
(India)
आज भारत समेत दुनिया भर में विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है. केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘आतंकवादी ज्ञानी होते हैं और उन्हें अपने ज्ञान का सही इस्तेमाल करना चाहिए, योग ज्ञान को नियंत्रित करने का काम करता है. राजनाथ ने सुझाव दिया कि आतंकियों को समाज में रचनात्मक कार्य की दिशा में अपने ज्ञान का इस्तेमाल करने के लिए योग करना चाहिए. राजनाथ ने योग के लाभ को साझा करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम ये बातें कहीं. राजनाथ सिंह ने कहा कि यह मानव व्यक्तित्व के समग्र और समन्वित विकास में मदद करेगा. उन्होंने कहा, ज्ञान बहुत खतरनाक है. जो लोग आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त हैं, वे भी ज्ञानी हैं. उनके पास ज्ञान की कमी नहीं है. आतंकवाद में ऐसे कई लोग हैं, जिनके पास भी ज्ञान है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।