अमित शाह ने पटना में लोगों के बीच किया योगाभ्यास
(India)

इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पटना में लोगों के बीच योगाभ्यास किया. अमित शाह ने योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी. शाह ने कहा, विश्व को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है योग. पहले इंटरनेशनल योग दिवस की शुभकामनाएं. शाह ने कहा, श्मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो लोग आज विश्व योग दिवस में हिस्सा ले रहे हैं, उनकी लंबी उम्र और खुशियां मिलें.अमित शाह पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बोल रहे थे. इसके अलावा बिहार के अन्य शहरों में भी योग कार्यक्रम किए गए. इससे पहले बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह शनिवार शाम पटना पहुंचे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।