दिल्ली में बीएसईएस के कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं...वही 21 जून को एक कर्मचारी की मौत के बाद इनका प्रदर्शन और उग्र हो गया है... बीएसईएस कर्मचारियों ने अपने साथी कर्मचारी के मौत के बाद एम्स के मॉर्चरी से नेहरु प्लेस तक पैदल मार्च किया। जानकारी के मुताबिक गोविन्दपुरी ईलाके में एक बीएसईएस के कर्मचारी नें फांसी लगा के आत्महत्या कर ली,,,जिसका विरोध करते हुए कर्मचारियों ने यातायात ठप कर दिया... गुस्साए कर्मचारियों नें इस मौत का जिम्मेदार बीएसईएस को ठहराया है । सैकड़ों कर्मचारियों ने इस प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठ गए,, कई लोगों नें कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया,,,जिससे गाडियों की कतार लग गई...प्रदर्शनकारी ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मांगें नहीं मानने की परिस्थिती में अपने प्रदर्शन को और उग्र करनें की धमकी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।