मुख्यमंत्री अखिलेश से मिले पत्रकार जगेंद्र के परिजन
(India)
शाहजहांपुर के पत्रकार जगेंद्र सिंह के परिवारवालों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में पत्रकार के पिता और बेटे शामिल थे। मुख्यमंत्री ने जगेंद्र के परिवार को 30 लाख रुपए का चेक दिया है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जगेंद्र सिंह के परिवार से मुलाकात के दौरान उन्हें 30 लाख रुपए का चेक दिया। साथ ही उन्होंने परिवार के दो लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया है। सीएम ने मामले की सीबीआई जांच से इनकार किया है लेकिन आश्वासन दिया है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी। सीएम से मिलने के बाद जगेंद्र के परिवार वालों का कहना कि वह डीआईजी की जांच से खुश है और उन्हें सीबीआई जांच नहीं चाहिए। अखिलेश यादव से मिलने के बाद परिजनों ने धरना खत्म कर दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।