मुंबई तट के करीब डूब रहे जिंदल कामाक्षी जहाज से भारतीय नौसेना ने 20 लोगों को बचा लिया है। कंटेनर से लदा ये जहाज गुजरात के मुंद्रा से कोच्चि जा रहा था, तभी इसके डूबने का खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद कोस्टगार्ड के हेलिकॉप्टर और नौसेना के जहाज को वहां मदद के लिए भेजा गया। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि, आधी रात को नेवी को सूचना मिली की मुंबई के समुद्र एक शिप डूब रहा है। यह शिप मुंबई पोर्ट से 40 नॉटिकल माइल्स और वसई कोस्ट से 25 नॉटिकल माइल्स दूर उत्तर पश्चिम में है। उस वक्त बोर्ड पर 20 लोगों के होने की जानकारी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।