अतंरराष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन और समापन हो गया लेकिन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने राजपथ पर हुए योग पर सवाल खड़ा करते हुए कोर्ट जाने की भी बात कही है। जिलानी ने आरोप लगाया कि राजपथ पर योग एक सरकारी कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। जिलानी का आरोप है कि इस आयोजन खास धर्म का प्रचार किया गया जिसमें खास मंत्रों का जाप किया गया। जिलानी ने कहा इन शिकायतों को लेकर मैं कोर्ट जाऊंगा यह संविधान का उल्लंघन है. पूरी दुनिया भले ही योग को लेकर खुशी मना रही हो लेकिन आज मैं बहुत दुखी हूं। जिस तरह से योग में एक खास धर्म के मंत्रों का उच्चारण हुआ वह सीधे-सीधे संविधान का उल्लघंन है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।