आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विश्वास एक बार फिर नई आफत में फंस गए हैं। कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ धमकाने की शिकायत दर्ज हुई है ये शिकायत नोएडा में दर्ज की गई है। कुमार विश्वास पर आईपीसी की धारा 507 के तहत मामला दर्ज कराया गया है। ये मामला जगत अवाना ने दर्ज कराया है। इस मामले पर कुमार विश्वास ने कहा है कि वो इस शख्स को जानते तक नहीं है और उन्हें नहीं पता कि आखिर इस शख्स ने उनके खिलाफ शिकायत क्यों दर्ज कराई है। तो वहीं अवाना का कहना है कि कुमार विश्वास के खिलाफ महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का साथ देने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। बता दें कि कुमार विश्वास का एक महिला के साथ कथित अवैध संबंध के मामले में जगत अवाना का नाम सामने आया था। जगत पर उस महिला से आरोप लगवाने का मामला सामने आया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।