दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल सरकार को झटका
(India)
दिल्ली हाईकोर्ट से केजरीवाल सरकार को झटका लगा है. उपराज्यपाल के आदेश पर एसीबी में चीफ बनकर आए मुकेश मीणा अपने पद पर बने रहेंगे. कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजकर इस मसले पर जवाब मांगा है. मामले पर अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी. दिल्ली में एंटी करप्शन ब्रांच के मुखिया मुकेश कुमार मीणा की नियुक्ति के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल सरकार ने अपना पक्ष रखा है. राज्य सरकार की वकील इंदिरा जयसिंह ने पैरवी करते हुए कहा कि एडिशनल कमिश्नर एसएस यादव ही एसीबी के चीफ हैं और मीणा को काम करने से रोका जाए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।