दिल्ली विधानसभा में बीजेपी के तीन विधायकों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। विधायकों को स्पीकर ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विधायक नहीं माने। इसके बाद स्पीकर ने तीनों बीजेपी विधायकों के डेस्क पर लगे माइक बंद करने के आदेश दिए। जब इन माइकों को बंद किया गया तो बीजेपी विधायक भड़क गए। एमएलए ओपी शर्मा ने डेस्क पर लगे माइक तोड़ दिए। हालांकि, इस हंगामे के बीच केजरीवाल सरकार ने वैट संशोधन बिल पास करा लिया। बीजेपी विधायकों ने सरकार के प्रस्ताव की कॉपी भी फाड़ दी। बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता हंगामा करते हुए वेल के पास बने स्टेज पर चढ़ गए और वैट संशोधन प्रस्ताव की कॉपी फाड़ कर सदन में टुकड़े-टुकडे कर बिखेर दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।