‘किसान गजेंद्र सिंह को शहीद कर दर्जा क्यों’
(India)
कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा है कि किसान को शहीद का दर्जा किसने, कैसे और किन नियमों के आधार पर देने का फैसला किया? हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से इस बारे में चार हफ्ते में जवाब मांगा है। दिल्ली सरकार के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में एक एडवोकेट ने जनहित याचिका दाखिल की थी। याचिका में सीएम अरविंद केजरीवाल को किसान गजेंद्र सिंह की स्मृति में प्रतिमा लगाने से रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार के फैसले से आम लोगों में गलत संदेश जाता है और यह खुदकुशी जैसे अपराध को महामंडित करने जैसा है।याचिका में हाईकोर्ट से दिल्ली पुलिस को यह आदेश जारी करने की मांग की गई है कि वह भविष्य में किसी व्यक्ति, पार्टी या समूह को जंतर-मंतर पर किसी प्रकार के धरने या प्रदर्शन करने की अनुमति न दे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।