किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कैबिनेट ने राष्ट्रीय कृषि बाजार के लिए ऑनलाइन सेटअप तैयार करने को भी हरी झंडी दे दी है। इन योजनाओं की मंजूरी मिलने से इस क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये खर्च करने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही किसान अब अपने अनाज को ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। आज कैबिनेट और सीसीईए की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री समेत तमाम कैबिनेट मंत्री शामिल थे। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को मंजूरी दे दी गई। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 1000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। साथ ही इस योजना के तहत अलग-अलग तरीके से सिंचाई बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा और जिला स्तर पर सिंचाई की योजना बनाने की पहल की जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।