झारखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान आज
(India)
राज्यसभा की एक सीट के लिए आज वोट पड़ेंगे। राज्यसभा के उपचुनाव में 79 विधायक हिस्सा लेंगे. क्रॉस वोटिंग नहीं हुई, तो सत्ता पक्ष के उम्मीदवार एमजे अकबर का पलड़ा भारी है. 48 विधायक सत्ता पक्ष के साथ हैं. झामुमो के प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी के साथ विपक्ष भी गोलबंद है. विपक्ष के पास 31 विधायकों का आंकड़ा है. उपचुनाव को लेकर बुधवार को पक्ष-विपक्ष ने बैठक कर रणनीति बनायी. विधायकों को समय पर विधानसभा पहुंचने के साथ-साथ केवल पहली प्राथमिकता का वोट डालने का पार्टियों ने निर्देश दिया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।