इसी महीने बिहार आएंगे पीएम
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार आएंगे। हालांकि, दिन और स्थान का चयन अभी नहीं किया गया है। संभवत शुक्रवार को कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अपने दौरे में वे केंद्रीय परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं। इसमें रेल और बिजली परियोजनाएं शामिल हो सकती हैं। बुधवार को यह खबर आई कि प्रधानमंत्री 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर आएंगे और वहीं से चुनावी शंखनाद करेंगे, लेकिन राज्य सरकार और भाजपा के स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री को इसी महीने बिहार आना है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।