केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट को लेट किए जाने के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने रिपोर्ट तलब की है। इस प्रकरण में विरोधी दलों द्वारा सरकार पर जबरदस्त दबाव बनाया गया था जिसके चलते पीएमओ हरकत में आया। यही नहीं हाल ही में की गई सभी वीआइपी यात्राओं के दौरान उड़ान में हुई देरी के मामलों पर सरकार ने एयर इंडिया से ब्यौरा मांगा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 24 जून की है। आरोपों के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान के लिए तैयार थी। विमान के दरवाजे बंद हो चुके थे, लेकिन इसके बाद भी इस विमान ने उड़ान नहीं भरी, क्योंकि इस फ्लाइट पर रिजिजू और उनके पीए को सवार होना था। रिजिजू और उनके पीए को सीट मुहैया करवाने के लिए इस फ्लाइट से तीन यात्रियों को नीचे उतार दिया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।