महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली फड़नवीस सरकार ने मदरसों पर एक बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की सरकार ने मदरसों को नॉन स्कूल की श्रेणी में डाल दिया है। साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि मदरसा के बच्चों को आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेन घोषित करने को कहा है। हालांकि इस फैसले के पीछे महाराष्ट्र सरकार की दलील है कि इससे मदरसा के बच्चों को मेनस्ट्रीम शिक्षा व्यवस्था में लाने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार 4 जुलाई को इस संदर्भ में एक सर्वे भी कराएगी ताकि श्आउट ऑफ स्कूल चिल्ड्रेनश् की पहचान की जा सके और उन्हें मुख्य धारा की शिक्षा व्यवस्था में लाया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।