विमान देरी मामले में गजपति राजू ने मांगी माफी
(India)
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और उनके एक सहयोगी के कारण विमान की उड़ान में हुई देरी और यात्रियों को हुई असुविधा के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय ने जवाब तलब किया है तथा नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू ने गुरूवार को माफी मांग ली। मंत्री ने साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होगी। उड्डयन मंत्री राजू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संबद्ध इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं तथा कार्रवाई के लिए पहली रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। राजू ने कहा कि मैंने इस संबंध में सूचना मांगी है। लेकिन चूंकि लोगों को असुविधा हुई है, मैं नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर माफी मांगता हूं। पहली रिपोर्ट आने दीजिए। सच सामने आने दें उसके बाद मैं अपना कर्तव्य पूरा करूंगा। उड्डयन मंत्री ने हालांकि साथ ही मामले को दरकिनार करने की कोशिश भी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।