प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जान को खतरा है। दिल्ली पुलिस के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी को पहली बार कट्टर दक्षिणपंथी संगठनों से जान का खतरा है। दस्तावेजों में मोदी की ओर से मुस्लिमों को आकर्षित करने से दक्षिणपंथी संगठनों की नाराजगी बताई गई है। खुफिया एजेंसियों ने पुलिस को इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस के दस्तावेजों के मुताबिक, इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए गए थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 40 आतंकी संगठनों से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. इनमें नक्सल समर्थक, नॉर्थ ईस्ट, आतंकियों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े लोग शामिल हैं. लेकिन दक्षिणपंथी संगठनों से जान से जान का खतरा मोदी की सुरक्षा में लगी एजेंसियों के लिए चैकाने वाली बात है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।