इंडियन मुजाहिदीन का पूर्व सरगना यासीन भटकल हैदरबाद जेल से भागने की योजना बना रहा है. जेल से हुई बातचीत के इंटेरसेप्शन में ये खुलासा हुआ है. यासीन ने जेल से अपनी पत्नी को फोन कर ये बात कही. जेल से फरारी के काम में उसकी मदद कर रहा है खूंखार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस। 5 मिनट की ये बातचीत जैसे ही आम हुई, सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए. भटकल अपनी पत्नी जाहिदा से कह रहा था कि दमिश्क से लोग मदद कर रहे हैं और मैं जल्द हैदराबाद रिहा हो जाऊंगा. दमिश्क सीरिया की राजधानी है, जिसके अधिकांश हिस्सों पर आईएसआईएस का नियंत्रण है. पता लगा है की भटकल ने करीब 10 कॉल अपनी बीवी जाहिदा को किए थे. जाहिदा दिल्ली के जामिया नगर इलाके में रहती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।