सरकार ने सांसदों के वेतन-भत्ते में 100 फीसद बढ़ोतरी की सिफारिश को नामंजूर कर दिया है। गौरतलब है कि सांसदों के वेतन-भत्तों को लेकर बनी संयुक्त समिति ने करीब 65 सिफारिशें की थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने इसमें से करीब आधी सिफारिशों को स्वीकार करने से मना कर दिया है। 18 सिफारिशों को नामंजूर, 15 सिफारिशों पर सहमत नहीं, जबकि 3 पर आगे निर्णय करने की बात कही गई है। संयुक्त समिति अब 13 जुलाई को एक बार फिर बैठक करेगी. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं होगा। संसदीय समिति ने सांसदों के वेतन और दैनिक भत्तों में 100 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।