सरकारी नीतियां बनाने में मददगार साबित होंगे जातिगत आंकड़े
(India)
आठ दशक में पहली बार जारी किए गए सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना के आंकड़ों में उल्लेख किया गया है कि भारत में सिर्फ 4.6 फीसदी ग्रामीण परिवार आयकर का भुगतान करते हैं जबकि इस तरह की सैलरी वाले परिवार करीब 10 फीसदी हैं। इसमें उल्लेख किया गया है कि 3.49 फीसदी अनुसूचित जाति (एससी) परिवार इनकम टैक्स भरते हैं जबकि 3.34 फीसदी अनुसूचित जनजाति ग्रामीण परिवार इनकम टैक्स भरते हैं। जनगणना रिपोर्ट को जारी करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस डेटा से सरकारी पॉलिसियों की बेहतर टारगेटिंग में मदद मिलेगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, यह आंकड़े पॉलिसी प्लानिंग के संबंध में लक्षित समूह तक हमें पहुंचने में मदद करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।