पीएम नरेन्द्र मोदी आज ‘प्रौद्योगिकी उत्साहियों’के साथ डिजिटल संवाद करेंगे. वह ‘प्रौद्योगिकी उत्साहियों’ के कुछ प्रश्नों के उत्तर भी देंगे.प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक डिजिटल डायलॉग के इस्तेमाल से फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डिन जैसे मंचों से प्रश्न साझा किए जा सकते हैं. उल्लेखनीय है कि मोदी ने 1 जुलाई को ‘डिजिटल इंडिया पहल’ का शुभारंभ करते हुए कहा था कि ‘डिजिटल इंडिया’ के साथ भारत, भविष्य का खाका बदलने को तैयार है. उन्होंने कहा था कि इसके शुभारंभ से ही साढ़े चार लाख करोड़ रूपयों के निवेश का ऐलान हो गया है और इससे 18 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. डिजिटल इंडिया योजना के लिए प्रधानमंत्री को एक उच्चाधिकार प्राप्त निगरानी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. योजना के तहत सभी मौजूदा और पहले से जारी ई-प्रशासन योजनाओं का सुधार कर उन्हें डिजिटल भारत के व्यापक सिद्धांत के अनुरूप बनाया जाएगा
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।