पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम स्थिति ऑफिस से भारी मात्रा में देसी बम मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस ने छापामारी के दौरान बम बरामद किए हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर पारुई थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह सत्तोर गांव में बने टीएमसी के ऑफिस में छापा मारा तो दंग रह गई. ऑफिस में पांच से ज्यादा बैग में देसी बम रखे हुए थे. बम मिलने के बाद बम स्क्वाड को बुलाया गया, ताकि उन्हें डिफ्यूज किया जा सके.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।