राष्ट्रपति भवन ने ललित मोदी खिलाफ दर्ज करायी शिकायत
(India)
पिछले कुछ दिनों से लगभग हर रोज ट्वीट पर ट्वीट कर सुर्खियां बटोर रहे आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के लिए नए सिरे से परेशानी खड़ी हो सकती है, क्योंकि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक हाई प्रोफाइल कंप्लेंट दर्ज किया जा चुका है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन ने ललित मोदी के 23 जून के उस ट्वीट को गंभीरता से लिया है, जिसमें राष्ट्रपति के सेक्रटरी ओमिता पॉल का आपत्तिजनक जिक्र है। राष्ट्रपति भवन ने इस ट्वीट की एक कॉपी अटैच करते हुए दिल्ली पुलिस को औपचारिक शिकायत भेज दी है। सूत्रों का कहना है कि कंप्लेंट पर राष्ट्रपति भवन के अधिकारी का दस्तखत है, जिसमें दिल्ली पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है। हालांकि, राष्ट्रपति भवन के अधिकारियों ने कहा कि वो मामले पर कॉमेंट करना नहीं चाहते हैं। गौरतलब है कि राष्ट्रपति भवन ने पहले एक स्टेमेंट जारी कर ललित मोदी के 23 जून वाले ट्वीट को आधारहीन, विवादास्पद और दुर्भावनापूर्ण करार दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।