होटल में मृत मिले व्यापमं घोटाले की जांच कर रहे डीन
(India)



व्यापम घोटाले की जांच कर रहे जबलपुर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरुण शर्मा (64) की दिल्ली के एक होटल में मौत हो गई। रविवार सुबह उनका शव कापसहेड़ा स्थित उप्पल होटल के कमरे में मिला। पुलिस के मुताबिक, वह शनिवार शाम होटल में आए थे और उन्होंने कमरा नंबर 234 बुक किया था। सुबह उन्हें अगरतला की फ्लाइट पकड़नी थी। इसके लिए उन्होंने होटल स्टाफ से भी कहा था कि उन्हें तड़के 4.30 बजे उठा दिया जाए। डॉ. अरुण शर्मा के कहने के मुताबिक, सुबह होटल स्टाफ ने उन्हें कॉल भी किया। फोन नहीं उठाने पर दरवाजा खटखटाया गया। कोई जवाब नहीं मिलने पर सतर्कता बरतते हुए होटल स्टाफ ने पुलिस बुली ली। व्यापम घोटाले में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।