पाकिस्तानी रेंजरों ने फिर की सीमा पर फायरिंग
(India)
पाकिस्तानी रेंजरों ने एक बार फिर द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए जम्मू जिले की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारतीय चैकियों को निशाना बनाते हुए बिना उकसावे के गोलीबारी की। मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि इस फायरिंग की आड़ में पाकिस्तानी सेना घुसपैठ को अंजाम देने की कोशिश में है। सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही आगाह किया था कि सीमा पार बड़ी संख्या में आतंकी भारत में घुसने की ताक में है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ष्पाकिस्तानी रेंजरों ने बिना उकसावे के आर. एस. पुरा सेक्टर के अर्निया इलाके में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की चैकियों को निशाना बनाकर गोलीबारी की।अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से छोटे और स्वचालित हाथियारों के जरिए शाम के वक्त गोलीबारी शुरू हुई। बीएसएफ ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।