व्यापमं घोटाले में एक और संदिग्ध मौत
(India)
व्यापमं घोटाले में एक और संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सागर में तैनात ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने खुदकुशी कर ली है। ट्रेनी सब इंस्पेक्टर अनामिका कुशवाहा का शव सागर झील में मिला है। भिंड की रहने वाली अनामिका का 2014 में व्यापम के जरिए पुलिस सेवा में भर्ती हुई थी। प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अनामिका कुशवाहा का शव यहां सागर जिला मुख्यालय में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी के समीप स्थित झील में पाया गया। अनामिका शादीशुदा थी और मुरैना जिले की रहने वाली थी। वह व्यापम द्वारा संचालित परीक्षा में सब इंस्पेक्टर चुनी गई थी। व्यापमं घोटाले में अब तक 45 मौतें हो चुकी हैं। वही पुलिस अकादमी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सविता सोहाने के मुताबिक आज सुबह ट्रेनी सब इंस्पेक्टर ने सूचना दी थी की अनामिका तालाब में कूद गयी है जिसके बाद मछुआरों की मदद से उसको बाहर निकलवाया गया और जिला अस्पताल भेजा जहा डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ये भी बताया की अनामिका की रूम पाटनर ने बताया है की वो दो तीन दिन से तनाव में थी। वहीं सीएम शिवराज चैहान का कहना है कि एसआईटी मामले की सही दिशा में जांच कर रही है। बीजेपी का कहना है एसआईटी की जांच जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देशन में हो रही है राज्य सरकार का इसमें कोई दखल नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।