बिहार में विधान परिषद के लिए मतदान जारी
(India)
बिहार में सत्ता का सेमीफाईनल आज है। यह चुनाव आगामी विधानसभा चुनाव की स्थिति स्पष्ट कर देंगे। इन चुनावों में जहां मांझी का एनडीए में टेस्ट है वहीं जदयू और राजद के गठबंधन के बाद यह पहला चुनाव है तो दोनों के साझा परिणाम देखने योग्य होंगे। बिहार में आज विधान परिषद के चुनाव हो रहे है जो कुल 24 सीटों के लिए हो रहे हैं। इसके लिए 152 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। 1 लाख 39 हजार मतदाताओं के लिए 534 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाए जा रहे हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है। वहीं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार और भाजपा नेता सुशील मोदी ने एक ही मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। चुनाव के लिए पहली बार प्रत्याशियों के फोटो युक्त बैलेट पेपर प्रशासन की ओर से तैयार करवाए गए हैं। चुनावों को लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाऐं चाक चैबंद कर रखी है। सभी मतदान केन्दों पर पुलिस और प्रशासन ने नजरें

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।