व्यापम घोटाले को लेकर पुराने रुख से पलटते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सीबीआई जांच की मांग स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, ‘व्यापम मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। जन भावनाओं का सम्मान करते हुए मैं हाई कोर्ट से सीबीआई जांच की अपील करूंगा।श् शिवराज सिंह चैहान ने कहा, ‘अभी तक हुई जांच की प्रगति से मैं संतुष्ट हूं लेकिन जनभावनाओं का आदर करना भी जरूरी है। मेरे मन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों के प्रति पूरा सम्मान है। खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझ पर लगाए गए आरोपों का व्यापम से कोई लेना-देना नहीं है। उनका मकसद है मुझे काम न करने देना।श्’ शिवराज सिंह चैहान ने कहा, ‘मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं। हर मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। जो सवाल उठे हैं, उनके जवाब दिए जाने चाहिए। मैं मानता हूं कि लोगों के मन में भी संदेह उठा है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।