हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा खरीदी गई जमीन और उसकी कीमत की जानकारी सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी। पिछले महीने के आखिर में सूचना आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रियंका के भूमि लेनदेनों की जानकारी 10 दिनों के भीतर सार्वजनिक करने की बात कही थी। प्रियंका ने इस मांग को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। अब इस केस पर सुनवाई अगले महीने होगी। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस प्रेजिडेंट सोनिया गांधी की बेटी हैं। हिमाचल प्रदेश में अभी कांग्रेस की सरकार है। हिमाचल प्रदेश में प्रियंका गांधी द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के बारे में आरटीआई ऐक्टिविस्ट देवाशीष भट्टचार्य ने आरटीआई के जरिए जानकारी मांगी थी। सूचना आयोग के अधिकारी कह रहे हैं कि जानकारी सार्वजनिक होनी चाहिए। अभी तक आरटीआई की जानकारी ना दिए जाने की जिम्मेदारी आरटीआई का काम देख रहे अफसर पर डाल दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।