व्यापमं की सीबीआई जांच को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
(India)
खूनी घोटाले के नाम से मशहूर हो चुके व्यापम घोटाले में कल मध्य प्रदेश सरकार के यू टर्न के बाद आज हाईकोर्ट में इस पर सुनवाई हो सकती है, इस मामले में लगातार हो रही मौतों के बाद हाईकोर्ट आज सीबीआई जांच के आदेश भी दे सकता है. लगातार सीबीआई जांच से इंकार कर रही एमपी सरकार ने कल कोर्ट से सीबीआई जांच की सिफारिश की थी. इस मामले में हाईकोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई व्यापम भर्ती घोटाले के साथ-साथ इससे जुड़ी मौतों की भी जांच करेगी. मंगलवार को मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने चारों ओर से पड़ रहे दबाव के बाद हाईकोर्ट में सीबीआई जांच के लिए अर्जी दी थी. हालांकि हाईकोर्ट में अर्जी देने से ठीक एक दिन पहले तक शिवराज सिंह चैहान यही कह रहे थे कि इस मामले की सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।