अन्ना हजारे ‘वन रैंक वन पेंशन’ और भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दों पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। अन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में आंदोलन की तारिख के बारे में सूचित करने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘हमें अपने जवानों और किसानों की चिंता करनी होगी। उनके कल्याण के लिए खोखली घोषणाएं करना और वास्तव में उन्हें अमल में लाना, दोनों अलग अलग बातें हैं।’ हजारे ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार को जनता की व्यथा को सुनना चाहिए। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि उनका आंदोलन राजनीतिक नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।