चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ हुई द्विपक्षीय बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26ः11 हमलों के मास्टर माइंड लखवी की रिहाई के मुद्दे को लेकर चिंता जताई है। मोदी ने जिनपिंग से कहा कि एक साल में हमारी पांचवीं मुलाकात से पता चलता है कि भारत-चीन के बीच रिश्ते कितने गहरे हैं। दोनों की मुलाकात 85 मिनट चली। चीनी राष्ट्रपति ने लखवी और आतंकवाद के मुद्दे पर दोनों देशों के बीच विस्तृत चर्चा का सुझाव दिया। जब मीडिया ने मोदी से पूछा कि क्या वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मिलेंगे, तो मोदी ने हाथ जोड़ लिए और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि उफा में उनकी शरीफ से 10 जुलाई को 30 मिनट तक मुलाकात होने की संभावना है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।