मोस्ट वांटेड और मुंबई बम धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम को भारत लाने की कोशिशों को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दाऊद को भारत लाने की कोशिश के तहत एसआईटी के गठन की अर्जी को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस की अगुवाई में एसआईटी गठन की माांग को ठुकराते हुए इस बात की जांच से भी इन्कार किया है कि सरकार दाऊद को भारत लाने में रुचि रखती है या नहीं। बता दें कि सुप्रीम में यह याचिका पूर्व विधायक किशोर समरीते ने दाखिल की थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।