दिल्ली सरकार में दो-दो गृह सचिव को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है. 1986 बैच के आईएएस एस एन सहाय दिल्ली के नए गृह सचिव बनाए गए हैं. एस एन सहाय अब तक दिल्ली सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस थे. दिल्ली सरकार की तरफ से तीन नामों का पैनल एलजी को भेजा गया था. केन्द्रीय गृह मंत्रालय की सहमति के बाद एलजी ने सहाय के नाम पर मुहर लगाई. एसएन सहाय केजरीवाल के पसंदीदा अधिकारियों में माने जाते हैं. इसके साथ ही गृह सचिव को लेकर दिल्ली सरकार और एलजी के बीच चला आ रहा टकराव भी खत्म हो गया है। आपको बता दें कि अब तक दिल्ली सरकार में दो गृह सचिव बने हुए थे, राजेंद्र कुमार की नियुक्ति केजरीवाल ने की थी और धर्मपाल की नियुक्ति एलजी के आदेश पर हुई थी. झगड़ा एसीबी में एम के मीणा को ज्वाइंट कमिश्नर के आदेश देने को लेकर शुरू हुआ, ये आदेश बिना दिल्ली सरकार की जानकारी के एलजी के कहने पर जारी हुआ था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।