दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकार अक्षय सिंह के परिवार से मुलाकात की। अक्षय व्यापमं घोटाले पर रिपोर्टिंग के लिए मध्य प्रदेश के झाबुआ इलाके में गए हुए थे। जहां उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार से मिलकर केजरीवाल ने अपनी संवेदनाएं प्रकट की, साथ ही अक्षय की बहन को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव दिया। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने मीडिया से बताया कि हम इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।