हादसा नहीं, नम्रता दामोर की हुई थी हत्या!
(India)
व्यापम घोटाले के आरोपियों में से एक एमबीबीएस छात्रा नम्रता दामोर की तीन साल पहले हुई मौत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई है. रिपोर्ट में मौत का कारण हिंसक रूप से दम घुटना बताया गया है जिसे रिपोर्ट में ‘मानव वध’ के रूप में अंकित किया गया है. रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के साथ यह मामला और गहरा गया है. यह रिपोर्ट 9 जनवरी 2012 की है, जिस पर डॉ. बी बी पुरोहित फॉरेंसिक मेडिसिन, डॉ. ओ पी गुप्ता चिकित्सा अधिकारी औक डॉ. अनीता जोशी स्त्री रोग विशेषज्ञ के दस्तखत हैं. इस बीच, उज्जैन के एसपी मनोहर सिंह वर्मा ने बताया कि नम्रता दामोर की मौत की फिर से जांच कराने के आदेश दिए गये हैं. तराना के पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आर के शर्मा इस मामले की जांच करेंगे. एसपी ने बताया कि पुलिस ने पहले इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया था. लेकिन बाद में इसे हादसा करार देकर केस बंद कर दिया गया था.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।