देश में एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। रूस के उफा में 10 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात कर सकते हैं, वहीं खुफिया एजेंसियों के मुताबिक इस मुलाकात पर आतंकियों की बुरी नजर है। रिपोर्ट के आधार पर सेना, राज्यों की पुलिस और कई संवेदनशील राज्यों में आतंकी हमले के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार खतरा देश के शहरों में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी है। ऐसे में एलओसी और सीमा पर सेना को सर्तक कर दिया गया है। सेना और बीएसएफ के यूनिट पर भी आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है । रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों के निशाने पर देश के कई बड़े और छोटे शहर हो सकते हैं। उनकी योजना सीरियल ब्लास्ट या एक से ज्यादा धमाकों की भी हो सकती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।