प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन में कहा कि सभी देश एक जैसी समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के देश आपस में सहयोग बढ़ाएं। सम्मेलन में बोलते हुए पीएम मोदी ने संयूक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद में सुधार की बात कही। उन्होंने कहा कि इस सुधार से हम सभी समस्याओं से बेहतर तरीके से निपट सकते हैं। साथ ही पीएम ने सभी ब्रिक्स देशों का योग दिवस पर समर्थन के लिए आभार जताया। जलवायु परिवर्तन पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि कि हमे इस मुद्दे पर ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरे् विश्व के लिए यह बड़ी चुनौती है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स एग्रीकल्चर रिसर्च सेन्टर खोले जाने का प्रस्ताव रखा। मोदी ने कहा कि यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा तोहफा होगा। उन्होंने अगले साल भारते में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में सभी देशों को आमंत्रित किया। डिजिटल तकीनीक की आवश्यकता पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि बदलते माहौल में यह सेवाएं मुहैया कराने का बेहतर विकल्प है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।