(India)
पीएम मोदी के रुस दौरे का आज तीसरा दिन है. पीएम मोदी आज शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होंगे। उससे पहले पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ के बीच भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजकर 45 मिनट द्विपक्षीय वार्ता हुई । दोनों नेता शंघाई कार्पोरेशन आर्गनाइजेशन के सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं । उनकी मुलाकात एक साल से अधिक समय बाद हो रही है और इस अवधि में भारत के खिलाफ आतंकवाद को भड़का रहे तत्वों के प्रति इस्लामाबाद के रवैये को लेकर भारत-पाक के रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखे गये। मोदी और शरीफ की पहली मुलाकात पिछले साल मई में हुई थी जब पाकिस्तानी नेता भारतीय प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने दिल्ली पहुंचे थे। पिछली बार दोनों दक्षेस सम्मेलन के लिए नवंबर महीने में काठमांडो में थे लेकिन उस समय नयी दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त द्वारा अलगाववादी हुर्रियत नेताओं से मुलाकात को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव के चलते द्विपक्षीय मुलाकात नहीं हुई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।