अगले साल पाकिस्तान जाएंगे मोदी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के उफा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज शरीफ से द्विपक्षीय बातचीत की। यह बातचीत तय समय से ज्यादा चली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी दिखी। 55 मिनट की इस बातचीत में भारत ने आतंकवाद व मुंबई हमले (26ः11) के मुद्दे उठाए। वहीं पाकिस्तान ने कश्मीर मामले में चर्चा की मांग की। मोदी-शरीफ की बैठक के बाद दोनों देश के विदेश सचिवों ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोनों देश साथ हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने हर तरह के आतंकवाद की तीव्र भर्त्सना की और इससे मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। पाकिस्तान के विदेश सचिव अजीज चैधरी ने कहा कि भारत-पाक बेहतर संबंधों और शांति बहाली के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि नवाज शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अगले साल होने वाले सार्क सम्मेलन में पाकिस्तान आने का न्योता दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।