करीब एक महीने की गहन तलाश के बाद तट रक्षक के लापता डोर्नियर विमान का मलबा और इसका फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर शुक्रवार को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र के पास मिल गया। तटरक्षक के महानिरीक्षक सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया, हमें आज लापता डोर्नियर विमान का मलबा और उसका फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर मिल गया और यह तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में चिदंबरम-कुडडलूर के आसपास मिला है। उन्होंने कहा कि रिलायंस के जहाज ओलंपिक केन्यॉन ने फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर और मलबा खोजा। उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा कि यह जल्द ही उपलब्ध होगी। डोर्नियर विमान आठ जून को तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में नियमित समुद्री निगरानी उड़ान के बाद लापता हो गया था। उड़ान के समय इस पर चालक दल के तीन सदस्य सवार थे जो सभी उप कमांडेंट थे। तटरक्षक, नौसेना और अन्य कई सरकारी एजेंसियों के जहाज और विमान इतने दिनों तक विमान की खोज में लगे रहे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।