रेलवे की ओर से घाटी को चार नई ट्रेनों का तोहफा मिला है..रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह की मौजूदगी में बडगाम से बारामुला के बीच डीएमयू ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेल मंत्री ने कहा कि घाटी में ट्रेनों की कनेक्टिविटी को और मजबूत किया जाएगा। आगे और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी। अगले दो महीने में इन ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाकर 12 तक कर दी जाएगी ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। रेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार रेल से ही घाटी को नहीं जोड़ना चाहती बल्कि वह चाहती है कि दिल्ली तथा कश्मीर के लोगों के दिल मिलें। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के रेल संबंधी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता पर लिया है। यहां की परियोजनाओं को जल्द पूरा करने की हिदायत दी गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।