इंटरनेशनल रूल्स को तोड़ते हुए पाकिस्तान भारतीय सीमा की जासूसी करने के लिए पश्चिमी बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है। विरोध के बावजूद पाक ने इंटरनेशनल बॉर्डर से 200-300 मीटर की दूरी पर ही कैमरे लगा दिए हैं। बीएसएफ ने पाक रेंजर्स से इसका कड़ा विरोध जताया है। आने वाले दिनों में डीआईजी या आईजी स्तर की बैठक में यह मामला उठाया जाएगा। बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर सीमा पर भारतीय सीमा चैकियों के ठीक सामने कैमरे लगाए जाने का काम जोरों पर है। कैमरे लगाने के लिए पाक ने 15-15 फीट ऊंचे पोल भी लगाए हैं। वहीँ कुछ कैमरे झाड़ियों में लगाए हैं।बॉर्डर पर जो कैमरे लगाए गए हैं, उनमें चीनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।