बिहार विधान परिषद चुनाव में महागठंबधन को कड़ी चुनौती देते हुए भाजपा नीत एनडीए ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि राजद-जदयू गठबंधन के प्रत्याशी 8 सीटों पर विजयी हुए. एनडीए और राजद-जदयू गठबंधन दोनों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न माना जा रहा था. हालांकि महागठबंधन को इस चुनाव में कोई खास सफलता नहीं मिली है. गौरतलब है कि इस चुनाव में 94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है. चुनाव के नतीजे में भाजपा को 11, लोजपा को 1, भाजपा समर्थित प्रत्याशी को 1 सीट पर जीत हासिल हुई. वहीं जदयू को 5, राजद को 3, कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है. जबकि एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. चुनाव में बीजेपी से मिली हार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- यह आम लोगों को चुनाव नहीं है और इसमें वो सक्रिय भी नहीं थे. मैंने ज्यादा प्रचार नहीं किया। भाजपा फिलहाल खुशफहमी में है। वहीं भाजपा ने इसे बिहार में महागठबंधन की हार करार दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।