भारत और किर्गिस्तान के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छह देशों की विदेश यात्रा के अगले पड़ाव किर्गिस्तान पहुंच गए हैं। यहां पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद पीएम मोदी विजय स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी का राष्ट्रपति अलमाजबेक अटंबायेव ने राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत किया। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हुई, जिसमें परस्पर आर्थिक सहयोग के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद भारत और किर्गिस्तान ने संयुक्त बयान जारी किया। बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम अपने क्षेत्र में चुनौतियों के इस समय में एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित पड़ोस चाहते हैं। हमने उग्रवाद और आतंकवाद का मुकाबला करने में रुचि को साझा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी क्षेत्र के सभी पांच देशों की यात्रा यह दर्शाता है कि हम एशिया के साथ संबंधों को नए स्तर पर ले जाने को कितना महत्व दे रहे हैं। मुझे राष्ट्रपति अटंबायेव मिलकर काफी खुशी हुई। उनकी लोकतंत्र और विकास में दिए गए योगदान सराहनीय हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।