गोदावरी पुष्कर मेले में हादसा
(India)
आंध्र प्रदेश में आज एक हादसा हो गया। यहां आज से शुरू हुए गोदावरी पुष्कर मेले में अचानक भगदड़ मचने से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई श्रद्घालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल राहत व बचाव का काम जारी है। हादसे से चिंतित आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने प्रशासन को अलर्ट कर दिया और सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ राहत व बचाव के काम में जुटने का आदेश दिया है। मेले को लेकर सोमवार की रात से ही भारी संख्या में श्रद्धालु यहां जमा हुए थे। सुबह गोदावरी नदी में स्नान के साथ शुरू हुए इस गोदावरी पुष्कर मेले में धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। भीड़ के दौरान ही किसी अफवाह को लेकर पुष्करालु घाट पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में चार महिलाओं की मौत हो गई। कई श्रद्धालु अभी गंभीर हालत में बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज पास के अस्पताल में किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन श्रद्धालुओं को समझाकर उन्हें शांत करने की कोशिश में जुटा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।