मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडलघोटाले की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारी सोमवार को भोपाल पहुंच गए। सीबीआई अधिकारियों ने एसटीएफ के अफसरों के साथ चर्चा की। एसटीएफ के अधिकारी सीबीआई को मामले के दस्तावेज सौंप रहे हैं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर व्यापमं मामले की जांच के लिए सीबीआई ने 40 सदस्यीय टीम बनाई है। अब तक इस मामले की जांच उच्च न्यायालय द्वारा गठित एसआईटी की निगरानी में एसटीएफ कर रहा था। सोमवार को सीबीआई की एक टीम भोपाल पहुंची और मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई के अफसरों की एसटीएफ के दो अफसरों-कमल मौर्य और राजेश चंदेल-के साथ चर्चा हुई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।