आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने अपने मेंबर्स की ट्रेनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इससे पहले, हिजबुल ने आतंकियों की कुछ फोटोज भी अपलोड की थीं। हालांकि, एजेंसियों ने इन फोटोज को सोशल मीडिया से हटा दिया था। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी इन फोटोज और वीडियो के जरिए जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं। आमतौर पर आतंकी अपनी पहचान का खुलासा नहीं करते। सूत्रों के मुताबिक, आतंकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं। इसके जरिए वे सुरक्षा एजेंसियों को खुली चुनौती देकर उनका मनोबल गिराना चाहते हैं। एजेंसियों ने हाल ही में आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स से उन आईपी एड्रेसेज का पता लगाने की कोशिश की, जहां से ये फोटोज अपलोड की जा रही हैं। हालांकि, बाद में यही पता चला कि आतंकी मास्क्ड आईपी का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न की जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।